Janjgir Arrest : जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाए थे विद्युत करंट, विघुत करंट की चपेट में आने से एक शख्स हुआ था घायल, 2 साल से 7 आरोपी थे फरार, अब हुई सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के कटरा-बिरगहनी जंगल में जानवर का शिकार करने लगाए गए करंट की चपेट में आने के मामले में 2 साल बाद फरार 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, कटरा-बिरगहनी जंगल से गुजरे 11 हजार KV तार से अवैध हुकिंग कर विद्युत करंट जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए थे, जिसकी चपेट में आने से शख्स रवि कुमार चेलकर घायल हो गया था. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 308, 34 और विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी और पतासाजी में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

पुलिस ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली कि 2 साल से फरार आरोपियों को इनके निवास स्थान में आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी हीरालाल सरगम, दिलेष पाटले, राजकुमार उर्फ छोटू, प्रनोब उर्फ सेंटी, तानसेन कुर्रे, संजू उर्फ संजीय, आल्हा धनुवार को गिरफ्तार किया है और सभी को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!