Janjgir Accident : दो युवकों को चारपहिया गाड़ी ने मारी ठोकर, पामगढ़ थाने में चालक के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धनगांव के हिर्री व कोसीर मोड़ के पास पैदल चलकर सामान खरीदने जा रहे दो युवकों को ठोकर मारने वाले चारपहिया गाड़ी के आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 में तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धनगांव के हेमंत पटेल ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जब उसकी मां केसर बाई ने फोन करके बताया कि उसका भाई जगेश्वर पटेल और इसका दोस्त जगमोहन पटेल का हिर्री व कोसीर मोड़ के पास एक्सीडेंट हो गई है. मौके पर जाकर देखने पर इसका छोटा भाई जगेश्वर पटेल व इसका दोस्त जगमोहन पटेल रोड के किनारे घायल अवस्था में पड़े थे.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

जब हेमंत पटेल ने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया, वह और उसका दोस्त जगमोहन पटेल घर से पैदल सामान खरीदने गए थे, तभी घर वापस आते समय पामगढ़ की ओर से आ रहे चारपहिया वाहन क्रमांक CG 22 AB 4406 वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दोनों युवकों को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे, जहां दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!