Sakti News : शासकीय महाविद्यालय नगरदा में महिला सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को किया गया जागरूक

जांजगीर-चाम्पा. अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा में महिला सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया और छात्रों को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया.

 



नगरदा थाना की महिला हेड कांस्टेबल चंद्रकला एवं नवधा सिंह कंवर के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई. महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की बात पर जोर दिया गया. साथ ही, महिलओं के प्रति अपराधों से संबंधित कानून के प्रति जागरूक करने के लिए अभिव्यक्ति नारी का सम्मान में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि छात्राएं, अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिलाओं की समस्या पर तुरंत शिकायत कर सकती हैं तथा थाना प्रभारी के द्वारा तुरंत आपातकालीन सेवा प्रदान की जाएगी. साथ ही, शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी और अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से परिवार वालों को एक मैसेज जायेगा, जिसके बाद परिवार वाले नजदीकी थाने मे जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Virodh : हिंद कोलवाशरी के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई में लोगों ने विरोध किया, कहा, 'प्रदूषण से क्षेत्र के लोग परेशान'
error: Content is protected !!