छत्तीसगढ़ : मुंगेली जिले के 06 गौठानों आजीविका पार्क के रूप में विकसित होंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुुंगेली जिले के 06 गौठानों को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से राज्य के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो गौठानों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का (आजीविका पार्क) करने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।

 



इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य अम्बालिका साहू, संबंधित विभाग के अधिकारी और स्व सहायता समूह के सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम में जुड़े।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

गौरतलब है कि मुंगेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिम्हा और संबलपुर के गौठान, लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदली व सांवतपुर के गौठान और पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिलतरा व धरदेई के गौठान को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हांकित किया गया है। इन गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना होने से ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलने से उन्हें आय का अतिरिक्त साधन मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कल मनेगा 'प्रकृति राखी त्योहार', पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं, पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका एवं रोजगार को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से इन इंडस्ट्रियल पार्क में निजी उद्यमियों को उद्यम लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थानीय आवश्यकता और बाजार की संभावनाओं के आधार पर विभिन्न प्रकार के उद्यम स्थापित किए जाएंगे। ग्रामीण उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 2 TI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!