Sakti Accident : मालखरौदा क्षेत्र में ट्रैक्टर और ट्रक में हुई टक्कर, ट्रैक्टर ड्राईवर को आई चोट, मौके पर रहा भारी वाहन का आवागमन बाधित

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के छपोरा में ट्रैक्टर और ट्रक में टक्कर हो गई है. हादसे में ट्रैक्टर ड्राईवर को चोट आई आई है, जिसे ईलाज के लिए रायगढ़ ले जाया गया है. घटना के बाद मौके पर भारी वाहन का आवागमन बाधित हो गया, जिससे घंटों तक भारी वाहन के ड्राइवरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस दौरान आवागमन बहाल करने पुलिस सुस्ती नजर आई, जिसकी वजह से भारी वाहनों की कतार लगी रही और ड्राइवर परेशान होते रहे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

आपको बता दें, छपोरा में अक्सर दुर्घटना होती रहती है और रफ्तार पर रोक नहीं लग रही है. पुलिस को भी दुर्घटनाओं को लेकर कोई परवाह नहीं रहती. तेज रफ्तार और शराब पीकर ड्राइवर वाहन चलाते हैं, जिस पर कार्रवाई नहीं की जाती और पुलिस की लापरवाही से दुर्घटना बढ़ती जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

Related posts:

error: Content is protected !!