छत्तीसगढ़ : राज्य में नशा पर लगेगा लगाम, कलेक्टर- SP कॉन्फ्रेंस में CM बघेल ने दिखाए सख्त तेवर, दिए ये अहम निर्देश…पढ़िए

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज कलेक्टर- SP का कॉन्फ्रेंस जारी है। बैठक में सीएम बघेल ने सख्त तेवर दिखाते हुए ​नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने को कहा है। वहीं चिटफंड कंपनियों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 



वहीं मुख्यमंत्री एक-एक कर जिलेवार की समीक्षा ले रहे हैं। खासतौर पर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सीएम रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। सर्किट हाउस में जारी कलेक्टर- SP कॉन्फ्रेंस दोपहर 2.30 बजे तक चलेगी। वहीं जिलेवार योजनाओं की भी समीक्षा सीएम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी का जताया आभार

कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम ने रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। वहीं चिटफंड कंपनियों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अन्य राज्यों में संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कोर्ट के माध्यम से ही जल्द ही संपत्ति कुर्की कराएं।

नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए सीएम भूपेश बघेल ने सभी एसपी को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करें। नशे के नेटवर्क पर पुलिस कार्रवाई करे। इसके लिए अन्य राज्यों से भी हर स्तर से जरूरी समन्वय करें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन, विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र...
error: Content is protected !!