OTT And Theatre Release : Doctor Ji से लेकर Code Name Tiranga तक, इस हफ्ते कॉमेडी और एक्शन का तड़का लगाएंगी ये फिल्में. देखिए पूरी लिस्ट..

अक्टूबर का नया हफ्ता शुरू हो चुका है. जहां पिछले हफ्ते आपने गॉडफादर (God Father), और द घोस्ट (The Ghost) जैसी फिल्मों का लुत्फ उठाया था. वहीं इस हफ्ते भी बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन फिल्म और वेब सीरीज को तड़का लगने वाला है. जिसमें आयुष्मा खुराना की फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) भी शामिल है. तो चलिए जानते हैं इसके अलावा इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्म और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं.

 



 

 

 

 

डॉक्टर जी

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह स्टारर डॉक्टर जी 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में आयुष्मान डॉक्टर का रोल निभा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

कोड: नाम तिरंगा

सबसे पहले बात करते हैं परिणीति चोपड़ा की ‘कोड: नाम तिरंगा’ की. इस फिल्म में आपको परिणीति जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगी. ये फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है. हालांकि फिल्म को लेकर फैन्स कोई खास एक्साइटमेंट देखने को नहीं मिल रही है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि, बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या रिजल्ट रहता है.

 

 

 

कांतारा – ए लेजेंडॉ

कन्नड़ फिल्म कांतारा – ए लेजेंड 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अब, 14 अक्टूबर को फिल्म को हिंदी में रिलीज किया जा रहा है. इसके हिंदी ट्रेलर ने नेटिज़न्स को प्रभावित किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

 

 

Mismatched season 2

वहीं बात करें वेब सीरीज को इस हफ्ते आपको नेटफ्लिक्स पर Mismatched season 2 देखने को मिलेगी. जिसमें प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ नजर आएंगे. सीरीज का पहले पार्ट सभी को काफी पसंद आया था. अब अक्टूबर 2022 को इसका सीजन 2 रिलीज होने जा रहा है. ये नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगा.

 

 

 

 

गुड बैड गर्ल

इसके अलावा विकास बहल और चैतली परमार ने गुड बैड गर्ल नाम से एक शो बनाया है जिसका निर्देशन अभिषेक सेनगुप्ता ने किया है. ये एक कॉमेडी वेब सीरीज है और इसमें समृद्धि दीवान मुख्य भूमिका में हैं. इसकी स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर 14 अक्टूबर से शुरू होगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!