Sakti Deepawali News : दीपावली पर्व की धूम, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की प्रतिमा विराजित, दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव में दीपावली पर्व की धूम है. गांव में माता लक्ष्मी, माता सरस्वती और भगवान गणेश, कुबेर विराजित हैं और दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है. गांव में 2 जगह प्रतिमाओं को विराजित किया गया है, जहां आकर्षक सजावट भी की गई है. यहां 26 अक्टूबर तक प्रतिमा विराजित रहेगी.

 



दीपावली पर्व पर घिवरा गांव के मिलपारा एवं राधा कृष्ण चौक में ग्रामीणों के द्वारा माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान गणेश, भगवान कुबेर की मूर्ति स्थापना की गई है. पूरा गांव माता की पूजा-अर्चना में मग्न हैं. दीपावली पर्व पर माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. घिवरा गांव में 2 साल से माता की प्रतिमा स्थापित की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...

यहां रात्रि के समय में जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से जसगीत पार्टी माता सेवा गायन के लिए पहुंचते हैं. आयोजन की अंतिम रात्रि को जसगीत का फाईनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विजेता जसगीत पार्टी को ईनाम का वितरण किया जायेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!