Indian Railways: अब सीनियर सिटिजन को मिलेगी कंफर्म लोअर बर्थ, IRCTC ने बताया ये खास तरीका.

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है. ट्रेन सफर करने के दौरान सीनियर सिटिजंस को लोअर बर्थ की प्राथमिकता दी जाती है. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है. कई बार टिकट बुकिंग के दौरान सीनियर सिटिजन के लिए लोअर बर्थ को प्राथमिकता का आग्रह करने के बावजूद उन्हें लोअर बर्थ नहीं मिलता है. इससे सीनियर सिटिजंस को परेशानी होती है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, रेलवे ने तरीका बताया है कि कैसे आपको लोअर बर्थ मिल सकता है.

 



 

 

 

सीनियर सिटिजन को मिलेगी लोअर बर्थ

दरअसल कुछ दिन पहले ट्विटर पर ये सवाल एक यात्री ने भारतीय रेलवे से पूछा है और कहा है कि ऐसा क्यों है, इसे ठीक किया जाना चाहिए. यात्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए लिखा है कि सीट आवंटन को चलाने का क्या तर्क है, मैंने तीन सीनियर सिटिजंस के लिए लोअर बर्थ प्रेफरेंस के साथ टिकट बुक की थीं, तब 102 बर्थ मुहैया थीं, बावजूद इसके उन्हें मिडिल बर्थ, अपर बर्थ और साइड लोअर बर्थ दी गईं. आपको इसे सुधारना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

 

 

 

IRCTC ने क्या दिया जवाब?

यात्री के इस सवाल पर IRCTC ने ट्विटर पर अपनी सफाई दी है. IRCTC ने जवाब दिया कि- महोदय, लोअर बर्थ/सीनियर सिटिजन कोटा बर्थ केवल 60 वर्ष और उससे अधिक, 45 वर्ष और उससे अधिक की महिला आयु के लिए निर्धारित निचली बर्थ हैं, जब वो अकेले या दो यात्री (एक टिकट पर यात्रा करने वाले मानदंडों के तहत) सफर करते हैं. IRCTC ने आगे कहा कि अगर दो से अधिक वरिष्ठ नागरिक या एक वरिष्ठ नागरिक है और दूसरा वरिष्ठ नागरिक नहीं हैं, तो सिस्टम इस पर विचार नहीं करेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

 

 

 

रियायती टिकटें भी सस्पेंड की थीं

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने 2020 में कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों सहित कई श्रेणियों के लोगों के रियायती टिकटों (Concessional Tickets) को निलंबित कर दिया था. रेलवे ने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें वापस ले ली गई हैं क्योंकि COVID-19 वायरस के कारण फैलने और मृत्यु दर का जोखिम उस श्रेणी में सबसे अधिक है.

 

 

 

कोविड-19 के संबंध में जारी स्वास्थ्य परामर्श और यात्रियों को गैर-जरूरी यात्रा करने से हतोत्साहित करने के मद्देनजर, एक विशेष मामले के रूप में यह निर्णय लिया गया है कि सभी श्रेणियों के लिए कोई रियायती अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS) और यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) टिकट नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

Related posts:

error: Content is protected !!