छत्तीसगढ़ : राज्य में इस दिन से होगी धान खरीदी, बारदाने की कमी को लेकर… सीएम भूपेश ने कही ये बड़ी बात जानिए

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इस साल 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। इसके लिए राज्य सरकार ने जरूरी तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए, इसको लेकर सभी धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक इंतेजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। राज्य में फिलहाल धान खरीदी के लिए नए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। पिछले साल छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के समय बारदाने की कमी हो गई है। लेकिन इस साल छत्तीसगढ़ में बारदाने की कमी नहीं होगी।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

बारदाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को इस वर्ष बारदाना की समस्या नहीं होगी। प्रदेश में इस समय़ 80 प्रतिशत धान खरीदी के लिए बारदाना की व्यवस्था है। पर्याप्त बारदाना के लिए जूट कमिश्नर से बात हो रही है।

किसानों की संख्या 25 लाख होने का अनुमान
राज्य सरकार ने इस साल 25 लाख से अधिक किसानों के पंजीयन का अनुमान लगाया है। पिछले साल 24.5 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन करवाया था। जबकि साल 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख थी। साल 2021-22 में किसानों की संख्या 2020-21 की तुलना में ढाई लाख से ज्यादा बढ़ गई थी। अब अनुमान के मुताबिक इस साल भी 1 लाख किसानों की संख्या बढ़ सकती हैं। हालांकि ये एक अनुमान है, लेकिन 31 अक्टूबर को पंजीयन की आखिरी तारीख को वास्तविकता पता चल जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!