KBC की हॉट सीट पर पहुंची पूर्णिया की अंजलि, BIG B के सवालों का जवाब देकर जीते 50 लाख

पूर्णिया. केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचना करोड़ों लोगों का सपना होता है. पूर्णिया की अंजली झा ने अपने ही एक ऐसे सपने को पूरा किया है. अंजलि ने ना सिर्फ केबीसी की हॉट सीट पर पहुंची बल्कि बुधवार को टेलीकास्ट हुये केबीसी के शो मे 50 लाख रुपए जीतकर पूर्णिया और बिहार का नाम रोशन किया. अंजलि का पैतृक घर जानकीनगर के शिलानाथ रुपौली गांव है. उनके माता-पिता और भाई सिपाही टोला में रहते हैं, जबकि उनका ससुराल बड़हरा थाना के बिठैली गांव में है.

 



उनके ससुर रविंद्र कुमार झा सहरसा के बनगांव कॉलेज में प्रोफेसर हैं. अंजलि ने कहा कि बचपन से उनका सपना था कि वह केबीसी में जाएं और हॉट सीट पर बैठें. बिग बी सदी के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर खेलना जिंदगी का सबसे बड़ा अचीवमेंट है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

उन्होंने कहा कि जो भी केबीसी में जाने की इच्छा रखते हैं वह लगातार प्रयास करते रहें, कभी ना कभी सफलता जरूर मिलेगी. अंजलि की मां पिंकी झा ने कहा कि जैसे ही उन लोगों को सूचना मिली कि केबीसी में अंजलि का चयन हुआ है पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई.

अंजलि बचपन से ही मेधावी थी. केबीसी में उनकी प्रतिभा को देखकर अंमिताभ बच्चन भी कायल हो गए. अंजलि के ससुर का कहना है कि अंजलि के साथ उन्हें भी केबीसी में जाकर अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि जिस तरह सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान है उसी तरह अमिताभ बच्चन भी उनके लिए भगवान के समान हैं. भगवान के सामने जाकर एक भक्त को काफी खुशी मिलती है. उन्होंने कहा कि अंजलि बहुत अच्छा खेली और उन्होने पूर्णिया का नाम रोशन किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!