80 की उम्र में भी रोमांटिक हैं Amitabh Bachchan, पत्नी जया बच्चन के लिए करते हैं ये काम?

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है. इसके कई कारण हैं, जिसकी वजह से ऑडियंस इस शो से चिपकी रहती है. 80 साल के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) गेम के बीच सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार बातें करने में पीछे नहीं रहते हैं. हाल ही में, उन्होंने एक कंटेस्टेंट के बालों की तारीफ की और ये भी बताया कि, वह अपनी पत्नी जया बच्चन के लिए अक्सर गजरा लेकर जाते हैं.

 



 

 

 

 

केबीसी 14 (KBC 14) के बीते एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड का सबसे पहले जवाब देने वाली कंटेस्टेंट मेघा बथवाल बनीं. हॉटसीट पर बैठने के बाद बिग बी ने मेघा का इंट्रोडक्शन दिया. मेघा ने बताया कि, वह तमिलनाडु के चेन्नई की मीडिया प्लानर हैं. इसके बाद बिग बी कंटेस्टेंट मेघा के बालों की तारीफ करते हैं और उनके गजरे पर भी कमेंट करते हैं. उत्साहित कंटेस्टेंट उनसे पूछ लेती हैं कि, क्या वह भी अपनी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) और आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) के लिए गजरा खरीदते हैं या नहीं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

अमिताभ बच्चन पत्नी जया के लिए लाते थे गजरा

अमिताभ बच्चन ने जवाब हां दिया और बताया कि, उनकी पत्नी को गजरा बहुत पसंद है और वह अक्सर उनके लिए खरीदकर लाते हैं. बिग बी ने कहा, “हां अक्सर, जया जब भी साड़ी पहनती हैं, खुशबू के लिए बालों में गजरा बांधती थीं. मैं अक्सर लोकल वेंडर्स से उसे थोक में खरीदकर लाता था ताकि उन्हें अपनी मेहनत के लिए अच्छी रकम मिल सके.”

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

इसलिए जया से प्यार करते हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों केबीसी 14 के मंच पर खुलासा किया था कि, उन्होंने क्यों जया बच्चन से शादी की. जब एक कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठी तो बिग बी ने उनके बालों को देखने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद बिग बी ने कहा था कि, ये भी एक वजह है, जिसके चलते उन्होंने जया बच्चन से शादी की. उनके भी बाल इतने लंबे हुआ करते थे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!