JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब और देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महुआ शराब और देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महेंद्र रात्रे अवैध रूप से महुआ शराब रखा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी महेंद्र रात्रे के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसी प्रकार चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय रात्रे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी विजय रात्रे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

साथ ही, सिवनी गांव में बहेराडीह मार्ग में अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी दुकालू राम यादव के कब्जे से 50 पाव देशी शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

पुलिस ने आरोपी महेंद्र रात्रे, विजय रात्रे और दुकालू राम यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!