Janjgir Divyang Cricket : दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांगजन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता, दिव्यांगों ने शानदार क्रिकेट खेलकर लोगों को रोमांचित किया, पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए छग शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांगजन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दिव्यांगजन व्हीलचेयर क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच रायपुर और जांजगीर के मध्य हुआ, जिसमें रायपुर की टीम विजेता रही. स्पर्धा में जांजगीर, रायपुर, बालोद और कोरबा जिले के 50 खिलाड़ी शामिल हुए. स्पर्धा में जांजगीर दूसरे, कोरबा तीसरे और बालोद चौथे स्थान पर रहे.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छग शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल थे. यहां छग महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर, नगर पालिका के अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल और इंजी. रवि पांडेय मौजूद थे.

आपको बता दें, स्पर्धा के फाइनल मैच में 12 ओवरों में जांजगीर की टीम ने 4 विकेट खोकर 124 रन बनाई थी, जिसके जवाब में रायपुर की टीम ने 1 विकेट खोकर 9.3 ओवरों में 128 बनाकर जीत दर्ज की और स्पर्धा की विजेता बनी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!