JanjgirChampa Fire : 15 एकड़ की पैरावट में लगी आग, घर को भी चपेट में लिया, किसान को हुआ काफी नुकसान

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में रसौटा के किसान के आंगन में रखी पैरावट में आग लग गई. आग फैलने की वजह से किसान का घर भी जल गया है. घटना के वक्त ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और खुद भी आग बुझाने की कोशिश की. आखिरकार, आग किस वजह से लगी है, यह अभी पता नहीं चल सका है. आगज़नी से किसान को काफी नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मिली जानकारी के अनुसार, रसौटा के किसान राममनोहर यादव के घर के बाहर 15 एकड़ की पैरावट में आग लग गई थी और आग फैलते हुए किसान के घर में जा पहुंची. राहत की बात रही कि घटना के वक्त कोई भी सदस्य घर में नहीं थे. सूचना मिलने पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!