Janjgir Arrest Jail : अपहरण कर जबरन रुपये लेने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहरण कर जबरन रुपये लेने वाले 2 आरोपी जगऊ राम साहू और शिवशंकर साहू के पीथमपुर गांव से गिरफ्तार किया है. साथ ही, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, रायगढ़ जिले के सोनुमूढ़ा के रहने वाले अनुराग भट्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 01 जनवरी को परिवार सहित रायगढ़ से बिलासपुर जा रहे थे. इसी दौरान पीथमपुर पुल के पास सड़क किनारे कार को खड़ी किया था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार आया और कार को पीछे से ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार शख्स घायल हो गया. घटना के बाद अनुराग भट्ट के परिजन ने डायल 112 को सूचना दी.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

घायल शख्स के परिजन भी मौके पर पहुंचे और अनुराग भट्ट और उसके परिजन को इलाज कराने के लिए धमकाने लगे. इसके बाद वाद-विवाद करने लगे और अनुराग के चाचा शशि भट्ट का अपहरण कर अपने साथ ले गए एवं उससे 24 सौ रुपये ले लिए. साथ ही, इलाज नहीं कराने पर अनुराग के चाचा शशि को बंधक बनाने की धमकी देने लगे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 279, 337, 364-ए, 385, 34 के तहत मामला दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने जगऊ राम साहू और शिवशंकर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!