रायपुर में आयोजित जन अधिकार महारैली में प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के नेतृत्व में जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

आरक्षण विषय को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित जन अधिकार महारैली में प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के नेतृत्व में जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश के कोने कोने से आये हजारों कार्यकर्तावों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी डॉ चंदन यादव ने सम्बोधित किया। प्रदेश सचिव रवि पाण्डेय ने बताया कि जब एक माह पूर्व विधानसभा में सर्वसम्मती से विधेयक पास हो गया है तो राज्यपाल महोदया के द्वार लटका कर रखने से प्रदेश में भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है, या तो राज्यपाल उस विधेयक पर दस्तखत करें या उसे विधानसभा में वापस भेजें।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!