JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है.



दरअसल, सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सारागांव निवासी भरतलाल सूर्यवंशी, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर सारागांव पुलिस ने दबिश दी और आरोपी भरतलाल सूर्यवंशी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प, चाम्पा SDM के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक जांच करने पहुंचे...

पुलिस ने आरोपी भरतलाल सूर्यवंशी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी भरतलाल सूर्यवंशी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!