Janjgir-Sakti Death : ट्रेन की चपेट में आकर घायल शख्स की इलाज के दौरान जिला अस्पताल जांजगीर में हुई मौत, सक्ती जिले में हुई थी घटना

जांजगीर-सक्ती. सक्ती और झारीडीह के बीच केरीबन्धा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से घायल अक्तिराम केंवट ने जांजगीर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, परसदाखुर्द गांव के रहने वाले अक्तिराम केंवट, कल ट्रेन की चपेट में आ गया था. हादसे में एक हाथ कटा था और सिर पर गम्भीर चोट आई थी. स्थानीय लोगों और 108 एम्बुलेन्स की मदद से उसे सक्ती के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में रेलवे समपार फाटक सुरक्षा नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ

फिर परिजन ने उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया था और इलाज जारी था. आज यानी 17 जनवरी को अक्तिराम केंवट ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया है. फिलहाल, पुलिस, पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Rape Arrest : नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
error: Content is protected !!