JanjgirChampa News : सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन, सड़क दुर्घटना रोकने, घायलों को मदद करने वालों का सम्मान किया गया, कलेक्टर ने कहा, ‘NH-49 को बनाएंगे फ्री कैटल जोन’, SP ने कही ये बड़ी बात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के पुलिस कंट्रोल रूम में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ. इस दौरान कलेक्टर तारनप्रकाश सिन्हा, एसपी विजय अग्रवाल, जिला परिवहन अधिकारी आनन्द शर्मा और सीएमओ चंदन शर्मा मौजूद थे.

 



यहां 7 दिनों तक जागरुकता के अलग-अलग कार्यक्रम किए गए, जिसके बाद समापन अवसर पर सड़क दुर्घटना रोकने, घायलों को मदद करने वालों का सम्मान किया गया, वहीं स्लोगन, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया.

इस मौके पर कलेक्टर तारनप्रकाश सिन्हा ने कहा कि जिले में बनारी से अकलतरा तक NH-49 सड़क को कैटल फ्री करने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि दुर्घटना कम हो. उन्होंने कहा कि एक्सीडेंटल पॉइंट को चिन्हांकित कर और लोगों में ट्रैफिक सम्बन्धी जागरूकता लाकर सड़क हादसे को रोकने का प्रयास जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि हत्या से जितने लोगों की मौत हो रही है, उससे कई गुना ज्यादा सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है. जिले में पिछले साल जहां 43 लोगों की हत्या हुई, वहीं 5 सौ से ज्यादा लोगों की जान सड़क हादसे में चली गई. ऐसे में हमें ज्यादा सजगता दिखानी होगी, इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है. इस दिशा में लोगों की सहभागिता होगी तो सड़क हादसे रुकेंगे.

शनि सूर्यवंशी का हुआ सम्मान

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

अकलतरा ब्लॉक के पकरिया ( झूलन ) के रहने वाले पत्रकार शनि सूर्यवंशी का कलेक्टर और एसपी ने सम्मान किया. शनि के द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने का कार्य पिछले कई बरसों से किया जा रहा है. इसी के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर शनि सूर्यवंशी का कलेक्टर और एसपी ने सम्मान किया.

कलेक्टर और एसपी ने ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के नुक्कड़ नाटक को सराहा
बनारी जांजगीर के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को कलेक्टर और एसपी ने सराहा है. यहां छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सड़क हादसे के होने वाले कारण को गिनाया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!