JanjgirChampa Suicide Attempt : मनपसंद बाइक नहीं दिलाने पर ITI के छात्र ने किया जहर का सेवन, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव क्षेत्र के झर्रा गांव में मनपसंद बाइक नहीं दिलाने पर आईटीआई के छात्र विनय सूर्यवंशी ने जहर का सेवन कर लिया है. जहर सेवन के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचे हैं और उसका इलाज चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र विनय सूर्यवंशी के परिजन ने बताया कि कल विनय के लिए उन्होंने बाइक खरीदी थी, लेकिन विनय को वह बाइक पसंद नहीं आई और तैश में आकर आईटीआई के छात्र विनय ने जहर का सेवन कर लिया. घटना के बाद परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और जहां उसका इलाज जारी है.

error: Content is protected !!