Janjgir Accident : बर्फ फैक्ट्री के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार कॉलेज छात्र को मारी टक्कर, एग्जाम दिलाने जा रहा था छात्र

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव की बर्फ फैक्ट्री के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार कॉलेज छात्र को टक्कर मार दी है. घटना के बाद कॉलेज छात्र कामेशगिरी गोस्वामी को चोट आई है और उसका इलाज चल रहा है. कॉलेज छात्र एग्जाम दिलाने के लिए जा रहा था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, धाराशिव गांव के रहने वाले कॉलेज छात्र कामेशगिरी गोस्वामी, गांव से कॉलेज जाने के लिए निकला था और खोखरा की बर्फ फैक्ट्री के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे ठोकर मार दी. घटना के बाद उसे निजी एम्बुलेन्स की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया है और जहां उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!