JanjgirChampa Arrest : कपड़ा दुकान में चोरी करने वाले आरोपी शख्स और बालक को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने कपड़ा दुकान में चोरी करने वाले आरोपी शख्स एवं बालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है, वहीं बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है.



दरअसल, दीपक जायसवाल ने बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी कपड़ा दुकान में रखे कपड़े जैसे जींस, सर्ट, टी शर्ट, लोवर एवं गल्ला में रखे 7 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

पुलिस ने दीपक जायसवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

विवेचना के दौरान बम्हनीडीह गांव निवासी जुबेर अली एवं संघर्षरत बालक के कब्जे से कपड़ा बरामद किया है. और जुबेर अली को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है और संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!