Sakti News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत निकाली गई पदयात्रा रैली, राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया

सक्ती. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जैजैपुर ब्लॉक के आमाकोनी गांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गई.

 



इस दौरान कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो के नारे लगाते हुए गांव के गलियों में भ्रमण किया और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार की नाकामियों को पाम्पलेट बांटकर ग्रामीणों को बताया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

इस बीच हाथ से हाथ जोड़ो के प्रभारी मधुसूदन साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य इंदिरा राजेश लहरे, कांग्रेस नेता राजेश लहरे, कांग्रेस नेता भुवन जांगड़े, कांग्रेस नेता कमल किशोर साहू, दादूराम सोनवानी भोजराम हरवंश, गेश कुमार, पूरन, सीता जाटवर, शंकर चंद्रा, गुलाल चंद्रा, प्रदीप पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे.

error: Content is protected !!