JanjgirChampa Thief : शिवरीनारायण की दो दुकानों से ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 2 लाख 49 हजार रुपए की चोरी, CCTV फुटेज में दिखे चोर, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के तुस्मा मार्ग में स्थित दो दुकानों ई-कार्ड लॉजिस्टिक और कोरियर ऑफिस का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 2 लाख 49 हजार 238 रुपये की चोरी कर ली है. चोरी करते चोर CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे हैं. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया है और CCTV फुटेज की मदद से चोरों की पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण के महंतपारा में रहने वाले विष्णु कुमार कैवर्त ने बताया कि तुस्मा रोड में स्थित किराए के मकान में ई-कार्ड लॉजिस्टिक ऑफिस है. वहां ऑफिस जाने पर शटर का ताला टूटा हुआ था और बगल के कोरियर ऑफिस का भी ताला अज्ञात चोरों ने तोड़ दी थी. अंदर जाकर देखने पर ई-कार्ड लॉजिस्टिक ऑफिस के लॉकर में रखे 1 लाख 89 हजार 238 रुपए नहीं था एवं कोरियर ऑफिस का लॉकर चेक करने पर 60 हजार रुपये, कुल 2 लाख 49 हजार 238 रुपए नगदी रकम की चोरी कर ली गई थी. CCTV फुटेज चेक करने पर उसमें एक अज्ञात व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

कुछ दिनों पहले भी शिवरीनारायण के सब्जी बेचने वाले की बुलेट बाइक चोरी हुई थी, जिसका खुलासा शिवरीनारायण पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है. वहां भी CCTV फुटेज में चोर बुलेट बाइक को ले जाते हुए दिखाई दे रहा था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने 2 दुकानों में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : NH-49 पर सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार टकराया, मौके पर बाइक सवार की मौत...

Related posts:

error: Content is protected !!