Gold Price : सोने की कीमत में आई गिरावट, जानिए अभी क्या रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव…

नई दिल्ली. शेयर बाजार और अमेरिकी डॉलर के दाम में उतार चढ़ाव का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी दिखने लगा है। उतार चढ़ाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने ओवरसोल्ड जोन से रिबाउंड किया है और इसने सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा दिया है।



सप्ताह के मध्य में सोने की कीमतों में कुछ खरीदारी देखी गई, जब डॉलर इंडेक्स कुछ समय के लिए 103 के स्तर से नीचे चला गया। फिलहाल, बाजार में सोने की कीमत के लिए सकारात्मक माहौल है और जानकार किसी को भी ‘गिरावट पर खरीदारी’ की रणनीति बनाए रखने की सलाह देते हैं।

बीते हफ्ते अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ओवरसोल्ड जोन से उछाल देखा गया। इससे सोने पर ब्रेक लगा। शुक्रवार को मध्य सत्र के दौरान सोने का रेट बढ़ने लगा और डॉलर इंडेक्स 103 के स्तर से नीचे आ गया। शुक्रवार को पिछले कुछ घंटों के कारोबार में सोने में फिर से मुनाफा वसूली देखी गई।

आज क्या है सोने का रेट –
दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,530 रुपए है।
जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 57,530 रुपए में बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,210 रुपए है।
कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 57,380 रुपए है।
मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,380 पर बिक रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57,430 रुपए का है।
हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 57,380 रुपए का है।
चंडीगढ़ में सोने की कीमत 57,530 रुपए है।
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 57,530 रुपए है।

error: Content is protected !!