JanjgirChampa Accident : अकलतरा की लीलवाडीह कॉलोनी के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, बच्चे की उंगली कटी, बाइक में सवार थे 3 लोग

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के लीलवाडीह कॉलोनी के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई है. घटना में बाइक सवार बच्चा अभि बंजारे की उंगली कट गई है, वहीं मामा अशोक रात्रे और पिता राजकुमार बंजारे को भी चोट आई है.



Janjgir : RTE की राशि 35 लाख का गबन, आरोपी लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और स्कूल संचालक गिरफ्तार, पहुंचे जेल

आरोपी लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्कूल संचालक और एडिशनल SP ने क्या कहा, देखिए पूरी खबर… VIDEO…

इसे भी पढ़े -  संघर्ष सादगी और सामाजिक सरोकार की अमिट पहचान चांपा समाजसेवी स्वर्गीय रोशनलाल ऐरन अग्रवाल की पुण्यतिथि

मिली जानकारी के अनुसार, पिता, पुत्र और मामा बाइक में सवार होकर कोटमीसोनार से मुड़पार गांव गए हुए थे. जब तीनों वहां से लौट रहे थे, तभी लीलवाडीह कॉलोनी के पास अचानक सामने में ट्रैक्टर आ गया और बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई. घटना में अभि बंजारे की हाथ की उंगली कट गई है, वहीं पिता और मामा को भी चोट आई है, जिसे निजी एम्बुलेन्स की सहायता से अकलतरा अस्पताल पहुंचाया गया है और जहां बच्चे का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : 17वीं सदी का छोटा सा गांव, आज नगर बनने की राह पर, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल बना कुटरा, ग्रामीण भारत के लिए मिसाल, हाईस्कूल की नींव बनी प्रगति का आधार...

error: Content is protected !!