Sakti News : नहर से सिंचाई की समस्या को लेकर कृषक चेतना मंच की हुई बैठक, बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने दिए सुझाव

सक्ती. नहर से सिंचाई की समस्या को लेकर कांसा गांव में कृषक चेतना मंच की बैठक हुई, जिसमें डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर क्षेत्र के किसान शामिल हुए और अपना सुझाव दिया.

 



आपको बता दें कि गर्मी का सीजन प्रारंभ हो गया है, जिससे लगातार क्षेत्र में पानी का लेवल कम होते जा रहा है. इस समस्या का समाधान के लिए कृषक चेतना मंच द्वारा कांसा में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा क्षेत्र के किसान शामिल हुए और अपना सुझाव दिए. किसानों ने 15 मार्च तक नहर में पानी की मांग करके का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

बैठक में सक्ती अभियंता राठौर, कृषक।चेतना मंच के संयोजक राजशेखर सिंह, संदीप तिवारी, घनश्याम पटेल, रनवीर सिंह आर्य, पितांबर पटेल, ओमप्रकाश पटेल सहित किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे.

error: Content is protected !!