Champa Thief : सूने घर में हुई जेवरात और नगद की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, चाम्पा पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के एक घर में चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में भगवंतीन देवांगन ने पुलिस को बताया है कि वह सामान खरीदने के लिए दुकान गई थी और उसकी बेटी घर के दरवाजे को सांकल लगाकर सब्जी खरीदने के लिए पड़ोस में गई थी. जब भगवंतीन देवांगन, दुकान से वापस आई तो बचे रुपए को आलमारी में रखने जा रही थी, तभी आलमारी खुली हुई थी एवं आलमारी के दराज में चाबी लटकी हुई थी. इस तरह आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम 30 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!