Janjgir Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अपने साथ भागकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सीताराम मांझी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी बिहार के सुन्दरडीह भलार से हुई है. मामले में विशेष टीम का गठन किया गया था.

 



दरअसल, नैला उपथाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के परिजन ने 10 जनवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की बिना बताए कहीं चली गई है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सीताराम मांझी के द्वारा भागकर अपने साथ ले जाने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था और संदेही युवक के गांव में दबिश दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

यहां नाबालिग लड़की को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया. इसके बाद शादी का झांसा देकर अपने साथ भागने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सीताराम मांझी को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!