Sakti Arrest : 2 लीटर महुआ शराब जब्त, हसौद थाना क्षेत्र का मामला, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के बरेकेलखुर्द गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि बरेकेलखुर्द गांव का सुधीर भार्गव महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है. इस पर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी सुधीर भार्गव के कब्जे से 2 लीटर महुआ शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!