Champa FIR : महिला से गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, चाम्पा थाने में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के बालपुर गांव में महिला से गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

 



मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट में महिला रागिनी मन्नेवार ने पुलिस को बताया है कि उसकी बाड़ी से संतोष मन्नेवार, पप्पू मन्नेवार, और सतीष मन्नेवार, ट्रैक्टर को बाड़ी से पार कर रहे थे, तभी रागिनी मन्नेवार के द्वारा ट्रैक्टर को बाड़ी से पार करने के लिए मना किया तो रागिनी मन्नेवार से गाली-गलौज कर मारपीट की गई. मारपीट से रागिनी मन्नेवार को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने संतोष मन्नेवार, पप्पू मन्नेवार, और सतीष मन्नेवार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!