Sakti Women Respect : जैजैपुर में महिला सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, 100 से ज्यादा महिलाओं हुआ सम्मान

सक्ती. जैजैपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट द्वारा MRITE के तहत महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग, जिन्होंने कोरोना काल में बेहतर कार्य किया है, उन महिलाओं का सम्मान किया गया. यहां 100 से महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया गया.यहां महिलाओं के द्वारा नारीशक्ति को लेकर भाषण एवं गीत की भी प्रस्तुति दी गई. साथ ही, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी नारीशक्ति को लेकर नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति दी. तत्पश्चात, महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया.इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष जानकी सत्यनारायण चंद्रा ने कहा कि उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया, यह गर्व की बात है. कहते हैं कि नारी नर की खान है, नारी है तो नर है और उनसे ही उनका सम्मान है.इस दौरान जैजैपुर बीएमओ डॉ. शशिप्रभा बंजारे, डॉ. प्रतिभा अहिरवार, आरएमए रीता श्रीवास, हरगोविंद कोशले, जानकी पांडेल, डॉ. अनामिका कौशिक, आरएमए शशि किरण डोंडिया, नीलिमा टोप्पो सहित महिलाएं काफी संख्या में मौजूद थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!