Janjgir Big News : NSUI के तत्कालीन जिलाध्यक्ष आरोपी अंकित सिंह सिसोदिया ने कोर्ट में सरेंडर किया, इस मामले में था फरार, पढ़िए विस्तार से…

जांजगीर-चाम्पा. छेड़छाड़ के आरोपी NSUI के तत्कालीन जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया ने जांजगीर के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. 20 अगस्त 2022 को नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी अंकित सिंह सिसोदिया फरार था.



दरअसल, नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने धारा 354 घ, 506, 341 के तहत एफआईआर दर्ज किया था. फिर पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई थी. FIR के बाद आरोपी अंकित सिंह सिसोदिया फरार था. आज उसने जांजगीर के पॉक्सो कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनी पांचवीं पुण्यतिथि

error: Content is protected !!