JanjgirChampa Suicide : फांसी लगाकर शख्स ने की खुदकुशी, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस, सदमे में है परिजन

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव से बड़ा मामला सामने आया है. यहां शख्स घासीराम कुर्रे ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअसल, कोटमीसोनार गांव के रहने वाले घासीराम कुर्रे के द्वारा खुदकुशी करने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और पंचनामा कार्रवाई कर शव को नीचे उतरवाया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, 2 साल पहले हुई थी शादी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच...

मामले में यह भी बात सामने आई है कि घासीराम कुर्रे, लकवा से ग्रसित था और वह इस समस्या के चलते परेशान रहता था, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...
error: Content is protected !!