सारागांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने नगर पंचायत क्षेत्र में दी अनेक विकास कार्यों की सौगात, लोगों में दिखी खुशी… पढ़िए

जांजगीर: जांजगीर चाम्पा के बम्हनीडीह ब्लॉक के सारागांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने नगर पंचायत क्षेत्र में विधिविधान से भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विद्युत सेवा के लिए नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण के साथ ही नगर पंचायत सारागांव क्षेत्र में एक करोड़ 62 लाख रूपये से अधिक राशि के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 17 लाख रूपये से अधिक राशि के एक कार्य का शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने इस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन परिसर में नगर पंचायत क्षेत्र के कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए के सात विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण अवसर पर 511 लाख रूपये के लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। इस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष ने कुल 6 सौ 91 लाख रूपये से अधिक विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश के गरीबो, किसानों के साथ ही शहरों-गांवों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

 

 

इस अवसर पर जांजगीर-नैला नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्यनारायण देवांगन, नगरपंचायत सारागांव के अध्यक्ष रामकिसान सूर्यवंशी और अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!