छ्त्तीसगढ़ : SI, ASI, प्रधान आरक्षक समेत 113 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया तबादला आदेश, देखिए पुलिस ट्रांसफर का जम्बो लिस्ट..

बिलासपुर. बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है. जिले की कमान संभालने के बाद एसपी संतोष कुमार सिंह ने पहली बार विभाग में बड़ी सर्जरी की है. लिस्ट में तीन एसआई तीन एएसआई समेत 113 पुलिसकर्मियों का नाम है. इसमें एंटी सायबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) के दो आरक्षकों को भी हटाया गया है। वहीं, अब आने वाले दिनों में शीघ्र ही थानेदारों की भी लिस्ट जारी होने की संभावना है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों और अव्यवस्थाओं के बीच प्रदेश के सभी किसानों का तत्काल कर्ज माफ करे भाजपा सरकार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

एसपी ने सोमवार को तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें एसआई अजहरुद्दीन को सिविल लाइन, राकेश पटेल को तखतपुर से कोतवाली और कोतवाली में पदस्थ रविंद्र यादव को कोतवाली से तखतपुर थाने भेजा गया है। वहीं, सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआई मोहनलाल साहू को पुलिस लाइन, केंदा पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ चुनाराम को सिरगिट्टी, अशोक मिश्रा को चकरभाठा से केंदा पुलिस सहायता केंद्र भेजा गया है. इसके अलावा, 25 प्रधान आरक्षक और 82 आरक्षकों का तबादला अलग-अलग थानों में किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बलौदा क्षेत्र में कोलवाशरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, कोलवाशरी प्रबंधनों की मनमानी, प्रदूषण और बीमारी से परेशान हो रहे लोग, भू-जल स्रोत के दोहन से क्षेत्र में लगातार गिर रहा जलस्तर, अभी से डबरी-तालाब सूखे, कोलवाशरी की डस्ट से पट रही डबरी, प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने की हो रही मनमानी कोशिश, जिला प्रशासन के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्र के लोग, डिटेल में पढ़िए...

 

error: Content is protected !!