क्या आप जानते हैं कि MBBS डॉक्टर की कितनी होती है सैलरी? यहां जानें पूरी डिटेल.

MBBS Doctor Salary: अपनी 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र अपने करियर को बनाने के लिए विभिन्न कोर्सेज में अपनी स्ट्रीम के मुताबिक दाखिला लेते हैं। कुछ स्टूडेंट्स, जो बायोलॉजी साइड से होते हैं वो MBBS की पढ़ाई करते हैं या यूं कहें कि डॉक्टरी की पढ़ाई करते हैं। इसके लिए वे टॉप के इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने हेतु NEET जैसे एग्जाम को देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि MBBS करने के बाद एक डाक्टर की कितनी कमाई होती है। आखिर कितनी होती है उसकी सैलरी। इससे जुड़ी सारी बातों की जानकारी आज हम आपको इस खबर के जरिए देंगे।

 



 

 

 

इन बातों पर निर्भर करती है सैलरी

 

हमारे देश में डाक्टरी की पढ़ाई या यूं कहें कि MBBS की पढ़ाई एक प्रतिष्ठित कोर्स में गिना जाता हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो ये कोर्स भारत में पॉपुलर कोर्सेज में से एक है। ऐसें में ये सवाल जहन में आना लाजमी है कि आखिर MBBS करने के बाद एक डॉक्टर कितना कमाता है। तो आपको बता दें कि वैसे तो डॉक्टर की सैलरी उसके स्पेशलाइजेशन, हॉस्पिटल के प्रकार और उसके एक्सपीरिएंस(Experience) पर निर्भर करती है। लेकिन उनकी एवरेज सैलरी 40 हजार से 4 लाख(प्रति माह) तक भी हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

इतनी हो सकती है सैलरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर एवरेज सैलरी की बात की जाए तो एक जूनियर रेज़ीडेंट डॉक्टर को 65,000 तक की सैलरी मिल जाती है। वहीं सीनियर रेजीडेंट को 75,000, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर को लगभग 1,20,000, कंसल्टेंट को 1,35,000, एसोसिएट प्रोफ़ेसर को 1,60,000, एडिशनल प्रोफेसर को 1,70,000 एवं प्रोफेसर को 2,00,000 से लेकर 3 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद ज्यादा मिलेगी सैलरी

साथ ही आपको बता दें कि अगर आप MBBS करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन या स्पेशलाइजेशन करते हैं तो इससे भी ज्यदा वेतन मिलता है। डाक्टरी की पढ़ाई करने के बाद आपके पास खुद की क्लीनिक खोलने का ऑप्शन भी होता है। जिससे आप अपनी क्षमता और अपने काम की निपुणता के जरिए अंधी कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी MBBS करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन करियर ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं, यदि आप एक ताबड़ कमाई वाला करियर ऑप्शन की तलाश में हैं तो ये प्रोफेशन आपको बिलकुल भी निराश नहीं करेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!