IPL 2023 Rules: नए अवतार में दिखेगा IPL, बदले नियमों से लगेगा रोमांच का तड़का; टॉस के बाद लिया जाएगा यह फैसला…विस्तार से जानिए

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार का आईपीएल पूरी तरह से नया होगा। बीसीसीआई ने कई नियमों में बदलाव किया है।



अब दोनों टीमों के कप्तान दो अलग-अलग टीम शीट के साथ टॉस के लिए मैदान पर आएंगे और टॉस के बाद अपनी अंतिम प्लेइंग इलेवन सौंपेंगे। यह आईपीएल की खेल नियमों के महत्वपूर्ण बदलावों में से एक है, जिसे जल्द ही टीमों के साथ साझा किया जाएगा। वहीं, विकेटकीपर की गलत हरकत करने पर गेंद को डेड बॉल और पांच पेनल्टी रन दिए जाएंगे।

टॉस के बाद बदल सकते हैं टीम
ईएसपीएन क्रिक इंफो के अनुसार आईपीएल ने एक आंतरिक नोट में कहा कि खेल के नियमों में विभिन्न बदलावों को सूचीबद्ध किया गया। इनमें से एक हैं फ्रेंचाइजी अपनी सर्वक्षेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनने की अनुमित होगी। टीम चाहे वे बल्लेबाजी या गेंदबाजी करे, वह अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। इससे टीमें अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पिच के अनुसार बदलाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  2400 करोड़ रुपये का नुकसान हर सीजन में BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों को हो रहा? आखिरकार सामने आई वजह

आईपीएल में अन्य बदलाव
आवंटित समय में पूरा नहीं किए गए प्रत्येक ओवर के लिए 30-यार्ड सर्कल के बाहर केवल चार क्षेत्ररक्षकों की ओवर-रेट पेनल्टी।

विकेटकीपर की गलत हरकत के परिणामस्वरूप डेड बॉल और पांच पेनल्टी रन होंगे।

एक फील्डर द्वारा अनुचित हरकत का परिणाम डेड बॉल और पांच पेनल्टी रन होंगे।

इसे भी पढ़े -  2400 करोड़ रुपये का नुकसान हर सीजन में BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों को हो रहा? आखिरकार सामने आई वजह

बता दें कि, टॉस के बाद टीमों को अपने XI की घोषणा करने का यह नियम SA20 लीग में बनाया था। SA20 की तरह ही अब आईपीएल में भी इस नियम को लागू किया जाएगा। SA20 लीग में टीमों ने टॉस के बाद अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा करने से पहले टीम शीट पर 13 नाम रखे।

SA20 टूर्नामेंट के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने तब कहा था कि इस कदम को ” टॉस के प्रभाव को कम करने ” के लिए डिजाइन किया गया था और परिस्थितियों के आधार पर एक समान खेल मैदान की अनुमति दी गई थी।

इसे भी पढ़े -  2400 करोड़ रुपये का नुकसान हर सीजन में BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों को हो रहा? आखिरकार सामने आई वजह

 

error: Content is protected !!