JanjgirChampa Giraftar : युवक ले जा रहा था ऐसी चीज, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 48 पाव देशी शराब के साथ आरोपी उत्तम कुर्रे को गिरफ्तार किया है. आरोपी उत्तम कुर्रे की गिरफ्तारी मधुवा और फरहदा गांव के मध्य से हुई है. आरोपी, फरहदा गांव का रहने वाला है.
-गौरतलब है कि अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मधुवा और फरहदा गांव के मध्य एक व्यक्ति बिक्री के लिए शराब रखा हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से 48 पाव देशी शराब को जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी उत्तम कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!