युवाओं को बड़ा तोहफा, हर महीने खाते में आएंगे आठ हजार रुपए, राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान

भोपाल। आज यानी गुरुवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यूथ महापंचायत का आयोजन हुआ। आज दोपहर करीब 1 बजे सीएम शिवराज कार्यक्रम स्थल पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलन एंव अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव जी, राजगुरू जी की तस्वीर पर श्रद्धा अर्पित किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह सभा को संबोधित करते हुए।

 



कहा कि 23 मार्च को क्रांतिकारियों को फांसी दी थी। मरने से पहले प्रार्थना करते थे कि हम बार-बार देश के लिए पैदा हो। भगत सिंह ने बम फेंका पर वो वहां से भागे नहीं। वो बिना सोचे फांसी के फन्दे पर चढ़ गए, लेकिन हमारे सेनानियों को भूल क्यों गए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

वहीं सीएम शिवराज सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि शहीद दिवस पर जानबूझकर हमने ये यूथ पंचायत रखी है। हमारी प्रेरणा स्वामी विवेकानंद है अपने आप को शक्तिहीन मत समझना। मैं गंभीरता से कह रहा हूं की फ़ीस की चिंता बिलकुल मत करना। तुम्हारा मामा सारी फ़ीस भरवायेगा। वहीं सीएम शिवराज सिंह सीएम कौशल कमाई योजना की घोषणा की। 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनिंग दिलाने का काम सरकार की ये योजना करेंगी।

वहीं सीएम ने आगे कहा कि जो युवा अपना कौशल विकसित कर रहे होंगे। एक साल तक सरकार ऐसे युवाओं को आठ हजार रुपये प्रतिमाह सरकार देगी। एक जून से पोर्टल पर युवा कौशल कमाई योजना के तहत कौशल प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

सीएम ने कहा कि बेराजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन इतने नियम शर्ते लगा देती है कि उसका लाभ आम बेरोजगार को लाभ नही मिला पता है। मेरे हिसाब से बेरोजगारी भत्ता देने के खिलाफ हूं। चिड़िया कभी अपने बच्चों के लिए घोसला नही बनाती है। बल्कि हौसला देकर उड़ना सिखाती है। एमपी के युवा मुफ्त पैसे लेना पसंद नही करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!