बैंक ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, FD ब्याज दरों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी! RBI ने दी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बैंक पिछले साल मई से इस साल फरवरी तक 2.5 फीसदी की बढ़त रेपो दर में कर चुका है। आरबीआई अप्रैल के पहले हफ्ते में अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक करेगा। इसमें एक बार फिर से रेपो दर को बढ़ाने का अनुमान है क्योंकि महंगाई दर अभी भी इसके दायरे से बाहर है।

 



इससे रेपो दर 6.75 फीसदी हो सकती है। ऐसे में बैंकों को कर्ज और जमा पर ब्याज दरें बढ़ाना पड़ सकता है। फिलहाल एफडी पर विभिन्न बैंक 8.50 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं।
अल्पकालिक उधार दर में 225 आधार अंकों की वृद्धि

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने मासिक बुलेटिन में कहा है कि बैंकों के बीच अपने जमा आधार का विस्तार करने के लिए तीव्र प्रतिस्पर्धा बैंकों को FD दरों में इजाफा करने के लिए मजबूर कर सकती है।

FD interest rates hiked : आरबीआई के जरिए दरों में बढ़ोतरी और एक मजबूत क्रेडिट वृद्धि के बाद बैंक डिपॉजिट रेट्स में इजाफा कर रहे हैं क्योंकि अर्थव्यवस्था महामारी से उबर रही है। वहीं पिछले साल मई से रिजर्व बैंक ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अल्पकालिक उधार दर में 225 आधार अंकों की वृद्धि की है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

एफडी में इतने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

जैसे-जैसे एफडी पर रिटर्न में सुधार हुआ और हाल की अवधि में बचत जमा दर के साथ अंतर बढ़ा, बैंक जमा का बड़ा हिस्सा एफडी के रूप में अर्जित हुआ है। मार्च 2023 के आरबीआई बुलेटिन में कहा गया है कि वार्षिक (वर्ष-दर-वर्ष) आधार पर, एफडी में 13.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि चालू और बचत जमा में क्रमशः 4.6 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत की मध्यम गति से वृद्धि हुई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!