Janjgir News : कल ट्रेन की चपेट में आया था शख्स, हुई थी मौत, मृतक शख्स की हुई पहचान, सब्जी बेचने का काम करता था

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के खोखसा फाटक के पास कल ट्रेन की चपेट में शख्स आ गया था. घटना में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतक शख्स की पहचान हो गई है और वह सक्ती जिले का रहने वाला था. मृतक रामलाल साहू, जांजगीर में सब्जी बेचने का काम करता था. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

 



नैला उपथाना के प्रभारी जीएल चंद्राकर ने बताया कि खोखसा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से कल एक शख्स की मौत हुई थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतक शख्स 55 वर्ष का था और वह सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव का रहने वाला था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

अभी रामलाल साहू, जांजगीर में इंदिरा नगर में रहता था और सब्जी बेचने का काम करता था. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है और परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मामले में आज परिजन का बयान लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!