आसमान देखना ना भूलें आज शाम, एक कतार में दिखेंगे 5 ग्रह, दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानिए वजह…

आज 28 मार्च 2023 को बेहद शानदार नजारा आसमान में दिखाई देने वाला है आज रात एक साथ 5 ग्रह एक कतार में दिखाई देंने वाले है। हम लोग अक्सर आसमान में चांद की कई कलाओं को और शुक्र ग्रह की चमक को देखते हैं, लेकिन 28 मार्च को एक साथ 5 ग्रहों का अनोखा खगोलीय नजारा देखने का मिलेगा। NASA के खगोल वैज्ञानिक बिल कुक के अनुसार 28 मार्च को बृहस्पति, बुध, शुक्र, मंगल और यूरेनस को रात के समय आकाश में एक साथ दिखाई देगा। यह खगोलीय नजारा दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं आखिरकार आसमान में इस तरह के खगोलीय नजारे के दिखाई देने के पीछे क्या कारण है।

 



5 ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे
आज रात आसमान में 5 ग्रहों की पंचायत होगी। जैसे ही मंगलवार 28 मार्च को दिन ढलेगा आसमान में गुरु, बुध, शुक्र, मंगल और यूरेनस एक साथ एक कतार में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि यह अनोखा लगभग 50 डिग्री के सीमित स्थान पर 5 ग्रहों का नजारा देखने को मिलेगा। नासा के वैज्ञानिक के अनुसार 28 मार्च को 5 ग्रहों का एक साथ एक कतार में नजारा बेहद खूबसूरत देखने को मिलेगा। आसमान में इन 5 ग्रहों में 4 ग्रहों का नजारा बिना टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा। शुक्र ग्रह को आप आसमान में चमकते हुए देखा जा सकता है वहीं आसमान में लाल रंग में मंगल ग्रह को चांद के करीब देखा जा सकता है। बुध और यूरेनस ग्रह को नहीं देखा जा सकेगा। आसमान में धुंधले दिखाई देंगे जिससे दूरबीन की मददस से देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ के 31 IPS अफसरों के तबादले... देखिए पूरी सूची...

यह घटना प्लेनटरी अलाइननेंट
खगोल विज्ञान में इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। जब कुछ ग्रह एक समय में एक सीधी कतार में दिखाई देते हैं तो इस प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे आप एक तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन कह सकते हैं। आसाना भाषा में कहा जाए तो सभी ग्रह सूर्य के चारों तरफ चक्कर काटते हैं। जब एक समय में कुछ ग्रह कुछ समय के लिए सूर्य की एक तरफ एकत्रि हो जाते हैं तो एक समय में ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रह एक दूसरे के बिलकुल आसपास नजर आते हैं। इसे ही आम भाषा में ग्रहों की पंचायत या फिर परेड कहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

कई बार देखने को मिलेंगे दुर्लभ नजारे
कुछ दिन पहले भी चांद के बेहद करीब शुक्र ग्रह को देखा गया था। इससे पहले भी इस तरह की खगोलीय घटना को कई बार देखा गया था। आपको बता दें कि इस तरह की आखिरी घटना का संयोग जून 2022 में देखने को मिला था जब बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस एक साथ आकाश में दिखाई दिया था। इसके बाद इस तरह का प्लेनटरी अलाइननेंट 11 अप्रैल 2023 को दिखाई देगा जब बुध, शुक्र,मंगल और अरुण एक साथ नजर आएंगे। वहीं 24 अप्रैल 2023 को भी इस तरह का नजारा दिखाई देगा। फिर 29 मई 2023 को बुध, अरुण और शनि ग्रह एक साथ नजर आएंगे। जबकि 17 जून 2023 को एक बार फिर से 5 ग्रह आसमान में एक साथ नजर आएंगे। जिसमें बुध, अरुण, बृहस्पति, वरुण और शनि ग्रह एक साथ नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!