JanjgirChampa Rape Arrest : शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से 2 साल तक दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी युवक गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. कॉलेज छात्रा से शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी 20 वर्षीय युवक राज वर्मा को गिरफ्तार करके पामगढ़ पुलिस ने जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राज वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 294, 323, 506, 3 (2) (5) ST/SC एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की थी.

 



दरसअल, पामगढ़ की पीड़िता कॉलेज छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पार्ट टाइम कपड़ा दुकान में काम करती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात पेंड्री निवासी राज वर्मा से हुई थी. फिर युवक ने शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया. इसके लिए युवक ने एक किराए का मकान भी लिया था, जहां दोनों अक्सर मिलते थे. इस तरह 2 साल बीत गया. पीडिता ने शादी करने की बात कही तो युवक ने युवती के साथ मारपीट की और भाग गया. मामले की रिपोर्ट युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद से आरोपी युवक राज वर्मा मोबाइल बंद करके फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार सायबर सेल की मदद से फरार आरोपी 20 वर्षीय युवक राज वर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!