Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी महासमुंद जिले से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी लोकेश धृतलहरे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश धृतलहरे के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 64 (2) एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के झलप पचरी गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया था. 30 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इधर, जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लोकेश धृतलहरे के कब्जे से नाबालिक लड़की को बरामद किया है और आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...
error: Content is protected !!