Top Selling Model : नहीं खत्म हो रहा क्रेज, Baleno को सीधी टक्कर देने आई ये शानदार कार, फिर बनी टॉप सेलिंग मॉडल

नई दिल्ली। फरवरी 2023 महीने में मारुति सुजुकी बलेनो टॉप सेलिंग कार रही है, इसकी 18000 से ज्यादा यूनिट बिकी हैं। बाजार में मारुति सुजुकी बलेनो का मुकाबला हुंडई आई 20 और टाटा अल्ट्रोज जैसी कारों से रहता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति तो मारुति बलेनो पसंद ना हो तो उसके पास एंट्री लेवल प्रीमियम हैचबैक के तौर पर हुंडई आई 20 और टाटा अल्ट्रोज का ऑप्शन रहता है। इनमें से हुंडई आई20 की बिक्री फरवरी 2023 में 59% बढ़ी है।

 



बंद कर दिया गया डीजल इंजन

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

सालाना आधार पर इसकी बिक्री करीब 59 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-20 कारों की लिस्ट में यह 15वें नंबर पर है। हुंडई आई 20 की कीमत 7.19 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस 5-सीटर कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120पीएस/172एनएम) और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83पीएस/114एनएम) का ऑप्शन मिलता है। पहले 1.5 लीटर डीजल इंजन (100पीएस/240एनएम) ऑप्शन भी मिलता है लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है।

जबरदस्त फीचर्स

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

इसमें 5-स्पीड मैनुअल, IVT (Intelligent Vairable Transmission) और 7-स्पीड DCT (Dual Clutch Transmission) का ऑप्शन मिलता है। यह लगभग 20KM के करीब का माइलेज ऑफर करती है। फीचर की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलैंप, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाली), एयर प्यूरीफायर, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, छह एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!