JanjgirChampa Action : नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई, गांव के ही लड़के से हो रही थी शादी, पुलिस टीम के साथ पहुंचकर अफसर ने रुकवाई शादी

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के पुछेली गांव में प्रशासन की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई है. मौके पर पहुंची टीम ने जब पूछताछ की तो लड़की की उम्र 17 साल 5 माह 5 दिन होने की जानकारी सामने आई है. यहां प्रशासनिक टीम ने परिजन को समझाइश दी और बाल विवाह के दुष्परिणाम के साथ ही कानून की जानकारी दी.

 



दरअसल, पुछेली गांव में 2 बहनों की शादी हो रही थी. प्रशासनिक अधिकारियों को नाबालिग लड़की की शादी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची, तब तक बारात आ चुकी थी. बारात भी पुछेली गांव से ही आई थी, युवक की उम्र 22 वर्ष रही. यहां नाबालिग लड़की की उम्र 17 साल 5 माह 5 दिन होने का पता चला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

जिला बाल कल्याण अधिकारी गजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मौके पर पुलिस के साथ टीम पहुंची थी, जहां नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई है. परिजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई, वहीं बाल विवाह कानून के बारे में अवगत कराया गया. समझाइश के बाद परिजन मान गए. इस तरह प्रशासनिक टीम की सजगता से बाल विवाह रोका गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!