Sakti Murder FollowUp : नदी में टाइल्स मिस्त्री की लाश मिलने का मामला, शार्ट PM से हुआ हत्या का खुलासा, पुलिस ने दो संदेहियों हिरासत में लिया, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम… पढ़िए…

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के गुंजियाबोड़ गांव की सोननदी में टाइल्स मिस्त्री गणेश साहू की लाश मिली थी. 3 दिन से वह लापता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. शार्ट पोस्टमार्टम में टाइल्स मिस्त्री गणेश साहू की मौत गला दबाने से हुई है. मामले में पुलिस के द्वारा दो संदेहियों को हिरासत में लेकर से पूछताछ की जा रही है.

 



हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि 27 मार्च को गणेश साहू घर से कहीं चला गया था. 28 मार्च को उसकी पत्नी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद गणेश साहू की लाश गांव के सोननदी में मिली थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे. जहां से शार्ट पोस्टमार्टम में गणेश साहू की हत्या गला दबाकर की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज किया गया है. इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प, ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 17 अगस्त तक होंगे जिले में विविध आयोजन
error: Content is protected !!