छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान हुआ हादसा, आग की चपेट में आए आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता, एक कार्यकर्ता रायपुर रेफर

जगदलपुर. कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. मशाल की चपेट में आने से कई कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गये. हादसे में 8 कांग्रेस कार्यकर्ता आग की चपेट में आये, जिसमें एक कार्यकर्ता करीब 40 फीसदी झुलस गया है, जिसे रायरपुर रेफर किया गया है. घटना जगदलपुर के संजय बाजार के पास की बतायी जा रही है.

 



जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के प्रकरण को लेकर कांग्रेस पूरे देश में विरोध कार्यक्रम चला रही है. आज छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में कांग्रेस के मंत्री विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस ली और केंद्र सरकार की राहुल गांधी के प्रति कार्यशैली की जमकर आलोचना की गयी. प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम में मशाल रैली निकाली और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इसी दौरान जिला कांग्रेस के बैनर तले जगदलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली. कांग्रेस भवन से निकलकर रैली शहीद स्मारक की तरफ बढ़ रही थी, तभी संजय बाजार के नजदीक मशाल की आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता आ गये. घटना में ग्रामीण जिला महासचिव मनीष कश्यप करीब 40 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से आग बुझाया और गंभीर रूप से झुलसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक, कुछ और जख्मी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रायपुर रेफर किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!